Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

फ्रांस की सरकारी मीडिया कंपनी द्वारा भारत के खिलाफ यह खबर छापने के दो ही मतलब हो सकते हैं!

प्रकाश के रे-

फ़्रांस की सरकारी मीडिया कम्पनी है France 24. इसका कहना है कि भारत और पाकिस्तान की झड़प में चीनी हथियार बहुत बेहतर साबित हुए हैं.

इस तरह की विस्तृत रिपोर्ट छापने के दो ही मतलब हो सकते हैं-

एक, फ़्रांस की सरकारी मीडिया भी सरकार और बड़ी कंपनियों के दबाव से मुक्त है तथा उसे परवाह नहीं है कि ऐसी रपट का फ़्रांस के रक्षा उद्योग पर क्या असर होगा,

और दो, अमेरिका और अनेक यूरोपीय देश भारत पर दबाव बनाने तथा चीन का डर दिखाने की कोशिश है ताकि भारत पूरी तरह से पश्चिम के ख़ेमे में आ जाए.

फ़्रांस से भारत राफ़ाल ख़रीदने के साथ-साथ पनडुब्बी और अटैक हेलीकॉप्टर के लिए भी क़रार में है.

अनेक बड़े पश्चिमी मीडिया आउटलेट्स ने भी इसी तरह की रपटें छापी हैं.

भारत को बदलती विश्व व्यवस्था में बहुत सावधानी बरतने की ज़रूरत है. हमें अपने उन मूल्यों और नीतियों पर लौटना होगा, जो स्वतंत्रता के बाद से हाल तक हमारी विदेश और रक्षा नीति का आधार रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन