Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

‘गधों’ के इस मौसम में गधों को महिमा-मंडित करती कुमार विश्वास की यह कविता सुन कर बिना हंसे न रह पाएंगे

अब कुमार विश्वास बोले ‘गधे’ पर…  सियासी घमासान के बीच पिछले कुछ दिनों में चंद बड़े नेताओं के ‘गधों’ से संबधित बयान पर अब आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो से ज़ाहिर है कि इसमें नेता डा कुमार विश्वास नहीं, बल्कि कवि कुमार विश्वास बोल रहे हैं। शनिवार शाम को कुमार विश्वास के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो लोड किया गया।

इसमें कवि कुमार विश्वास ‘गधों’ पर आधारित एक हास्य कविता पढ़ते हुए नज़र आ रहे हैं। कुमार यह भी बताते हैं कि यह कविता प्रसिद्द हास्य कवि स्वर्गीय ओम प्रकाश आदित्य द्वारा लिखी गई थी और आदित्य इसे मंच पर भी सुनाते थे। कविता में जम कर हास्य-व्यंग्य का रंग घुला हुआ है और गधों को आदमियों से श्रेष्ठ बताया गया है। चुनावी मौसम में जहाँ पिछले कई दिनों से नेताओं के गिरते भाषाई स्तर पर आम जनता चिंता व्यक्त कर रही थी, वहीँ कुमार की इस छोटी सी लेकिन दमदार प्रस्तुति ने फागुन के महीने की फगुआहट को आसमान में पसार दिया है।

गौरतलब है कि कुमार विश्वास जम कर होली मनाते हैं और उनके लिखे-गाए राजनीतिक जोगीरे होली में हर तरफ बजते-सजते नज़र आते हैं।

चढ़ते फागुन के बीच इस चुनावी ठिठोली ने जहाँ एक तरफ आम लोगों को मज़े में सराबोर कर दिया है, वहीँ कुमार के जोगीरे का इंतज़ार भी उत्सुकता में बदल गया है। यह देखना मनोरंजक होगा कि कुमार इस बार के होली के जोगीरे में क्या-क्या रंग बिखेरते हैं। पिछले साल के जोगीरों में कुमार ने भाजपा, कांग्रेस, राजद सहित अपनी पार्टी यानि आम आदमी पार्टी पर भी जम कर तंज किया था। बहरहाल, ‘गधों’ के इस मौसम में गधों को महिमा-मंडित करती इस कविता को सुन कर आप भी ठहाका लगाए बिना नहीं रह पाएंगे।

इस कविता को सुनने के लिए नीचे क्लिक करें…

https://www.youtube.com/watch?v=VG0vvAPzhFE

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन