Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

पत्रकारों को चुनावी मौसम में जो कुछ मिले रख लेना चाहिए : गडकरी

मुंबई : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्रकारों से यह कह कर विवाद छेड़ दिया है कि पत्रकारों को चुनावी मौसम में जो भी (रकम) मिले उन्हें रख लें। गडकरी ने तटीय कोंकण के सावंतवाडी में शनिवार को एक चुनाव रैली में कहा, ‘अगले 10..12 दिनों में पत्रकारों को लक्ष्मी दर्शन होंगे।’ भाजपा नेता ने कहा, ‘चाहे वे संवाददाता हों या संपादक, संवाददाताओं, अखबारों और उनके मालिकों के लिए अलग..अलग पैकेज हैं।’

उन्होंने कहा, ‘दिवाली आ गई है। मेरा एक अनुरोध है, आपको जो कुछ भी मिले उन्हें रख लें। जो कुछ भी आप खा सकते हैं खाएं।’ हालांकि, राज्य सचिवालय एवं विधानमंडल पत्रकार एसोसिएशन ने गडकरी की टिप्पणी की आलोचना की है। मंत्रालय विधानमंडल वर्तहार संघ के अध्यक्ष प्रवीण पुरो ने यहां कहा, ‘गडकरी की टिप्पणी काफी आपत्तिजनक है।’ पुरो ने कहा, ‘गडकरी ने कहा है कि पत्रकार पैकेज स्वीकार करें (चुनाव कवरेज के लिए)। ऐसे बयानों से पत्रकारों की छवि दागदार होती है।’

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. media riportar

    October 7, 2014 at 9:01 am

    नितिन गडकरी जी तेव्हारी समझ कर रख लेना चाहिए क्या… जैसे पुराने समय में राजा अपने प्रजा को देता था,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन