Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अराजक प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ में जलाये थे इन आधा दर्जन फोटो जर्नलिस्ट्स की बाइक

लखनऊ में 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन एक्‍ट को लेकर हुए बवाल में कई मीडियाकर्मियों के दोपहिया वाहन भी प्रदर्शनकारियों ने जला डाले. इनमें से तो कई मीडियाकर्मियों की स्थिति यह है कि उनके लिये दूसरा वाहन खरीद पाना अत्‍यन्‍त मुश्किल है. इसके अलावा अराजक भीड़ ने कई चैनलों के ओवी वैन भी फूंक डाले.

जानकारी के अनुसार प्रदर्शन के दौरान जिन मीडियाकर्मियों की बाइकें फूंकी गई हैं, उनमें अधिकांश फोटो जर्नलिस्‍ट हैं, जो फोटो लेने की जल्‍दबाजी के चक्‍कर में परिवर्तन चौक पहुंचे थे. प्रदर्शनकारियों ने आधा दर्जन फोटोग्राफरों की बाइकें फूंकीं. वाहनों के अलावा कैमरामैनों के कैमरों को नुकसान पहुंचाने के साथ इनके लेंस भी प्रदर्शनकारियों द्वारा छीन लिये गये.

जिन फोटो जर्नलिस्‍टों के वाहन जलाये गये हैं, उसमें इंडियन एक्‍सप्रेस के विशाल श्रीवास्‍तव की बुलेट, एजेंसी फोटोग्राफर छोटू अली की स्‍कूटी, स्‍वतंत्र चेतना के फोटोग्राफर असफाक अली, संदेश वाहक के फोटोग्राफर सुरेश वर्मा, सहारा इंडिया के फोटोग्राफर शुभंकर चक्रवर्ती तथा दैनिक आग के फोटोग्राफर आजम हुसैन की एक-एक हीरो स्‍प्‍लेंडर बाइक शामिल हैं.

इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने हिंदुस्‍तान के फोटोग्राफर सुनील रैदास, विशाल श्रीवास्‍तव तथा असफाक अली के कैमरों के लेंस क्षतिग्रस्‍त कर दिए या लेकर भाग गये. इसमें असफाक अली तथा सुरेश वर्मा के लिये वाहन फिर से खरीद पाना बहुत मुकिश्‍ल है. असफाक ने किस्‍त पर बाइक ली थी, जिसे प्रदर्शनकारियों ने जला दिया.

तीन चैनलों के ओवी वैन भी जला दिये गये.

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह की रिपोर्ट. संपर्क- 9451587800 / 9984920990

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन