Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

गौरव शर्मा की खबर पर एक्सईएन और हेड कैशियर बर्खास्त

Gourav Sharma-

”बिजली विभाग के घोटाले को उजागर करने वाली मेरी एक खबर पर एक्सईएन और हेड कैशियर बर्खास्त” यह बड़ी कार्रवाई उन साथियों के लिए सबक है, जो या तो लिखने नहीं देते, या यह कहते हैं कि लिखने से कुछ नहीं होता।

4 मार्च 2020 को ”अमर उजाला” ग्रेटर नोएडा में काम करते हुए संपादक जी श्री भूपेंद्र सर के नेतृत्व में मैंने यह बड़ी खबर ब्रेक की थी।

उसके बाद एक्सईएन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा हुआ। तीनों तब ही निलंबित हो गए थे, करीब सवा साल चली लंबी जांच के बाद एक्सईएन और हैड कैशियर को दोषी पाया और अब शासन ने दोनों को निपटा दिया।

अमर उजाला में तबकी मेरी खबर आज(10 जून 2021) की लीड खबर में कटआउट बनाकर लगाई गई हैं।

बुलंदशहर में रहते हुए भी मेरी कई खबरों पर बिजली विभाग के अफसरों पर कार्रवाई हुई है। अभी निशांत सर के नेतृत्व मैं हिंदुस्तान अखबार में हूँ… बाकी मेरा और खबरों का सफर जारी है..!!!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन