Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

गोविंद अवस्थी सहारा समय से अब इस नए लाँच होने वाले चैनल में पहुँचे

सहारा समय में इनपुट में कार्य कर रहे गोविंद अवस्थी ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. गोविंद अवस्थी सहारा में 4 माह पहले ही जुड़े थे.

गोविंद अवस्थी ने अपनी नई पारी नए लांच हो रहे भारत एक्सप्रेस से शुरु की है. यहां वो इनपुट पर जिम्मेदारी निभायेंगे.

गोविंद अवस्थी का ब्रॉडकास्ट मीडिया में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. जिसमें वो बड़े संस्थानों में अहम पदों पर रह चुके हैं. ईटीवी भारत, जनतंत्र टीवी में काम कर चुके गोविंद अवस्थी की इनपुट के कार्य में अच्छी पकड़ है.

मूलरूप से कन्नौज (यूपी) के रहने वाले गोविंद अवस्थी ने साल 2017 में चैनल वन से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद जनतंत्र टीवी, ईटीवी भारत और सहारा समय से जुड़े.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन