Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हरेंद्र परिहार, अभिसार गुप्ता, गोपाल गिरी और रवि हेमराज के बारे में सूचनाएं

खबर है कि ईटीवी देहरादून मे इन दिनों अफरातफरी का माहौल है. रामोजीराव वाला etv अब रिलायंस मुकेश अम्बानी का tv18 होने जा रहा है. इसलिए पूरे देश से 400 लोगों को हटाने की खबर है. पहली कड़ी में देहरादून से वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट हरेन्द्र परिहार एवं अभिसार गुप्ता का इस्तीफा मांगा गया है. हरेन्द्र इससे पहले सहारा मुम्बई में एवं सहारा एनसीआर में करीब 11 सालों से काम करने के बाद etv से जुड़े थे. इस घटना से etv देहरादून का बाकी स्टाफ सहमा हुआ है. 

लखीमपुर खीरी के पत्रकार गोपाल गिरि कई अखबार और चैनलों में काम करने के बाद अब अपनी नई पारी की शुरुआत ईटीवी भारत से की है. ईटीवी भारत दरअसल रामो जी राव फ़िल्म सिटी हैदराबाद के ईनाडु इंडिया का डिजिटल प्लेटफॉर्म है. जनसंदेश अखबार से पत्रकारिता शुरू करने वाले गोपाल गिरी ने  नेशनल वॉइस,  न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया को भी सेवाएं दी है.  ईनाडु इण्डिया मीडिया वेब के लिए भी लखीमपुर से दो वर्षों से सेवाएं दे रहे थे. अब यही ई टी वी भारत के नाम से रिलांच हो रहा है. वे पायनियर और दैनिक जागरण अखबारों में भी रह चुके हैं. रफ्तार न्यूज़ पोर्टल में यूपी हेड थे. A2Z चैनल और सी न्यूज में भी सेवाएं दी हैं.

स्वराज एक्सप्रेस इंदौर के क्राइम रिपोर्टर ने दिया इस्तीफा. आईबीसी- 24 से नई पारी की शुरुवात की.  स्वराज एक्सप्रेस के सबसे पुराने साथी रवि हेमराज सिसोदिया ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. वे बतौर क्राइम रिपोर्टर इंदौर में काम कर रहे थे। रवि हेमराज सिसोदिया न्यूज एक्सप्रेस दिल्ली, फिर वहाँ से भोपाल और भोपाल से इंदौर ट्रांसफर लेकर  संस्थान से लंबे समय से जुड़े रहे। न्यूज एक्सप्रेस से स्वराज एक्सप्रेस का सफर भी पूरा किया। वे नई पारी की शुरुवात आईबीसी-24 इंदौर में करने जा रहे हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन