Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रकार रहे हरीश बर्णवाल ने फिर लिख दी मोदी पर किताब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रभात प्रकाशन उन पर लिखी एक नई पुस्तक लेकर आ रहा है। इस पुस्तक का नाम है ‘लॉर्ड ऑफ रिकॉर्ड्स’ और इसके लेखक हैं पत्रकार हरीश चंद्र बर्णवाल। प्रधानमंत्री मोदी पर डॉ. बर्णवाल की यह चौथी पुस्तक है।

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है इस पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल (2014-2019) कीऐसी अप्रतिम घटनाओं का संकलन है, जो रिकॉर्ड बन गए हैं। इस पुस्तक के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अपने पहले कार्यकाल में जिस प्रकार देश को एक नई ऊँचाइयों पर ले गए, विकास योजनाओं को लागू किया, उससे भारत में या फिर वैश्विक परिदृश्य में 243 रिकॉर्ड कायम हुए हैं। ये वो रिकॉर्ड हैं, जिनसे पूरी दुनिया में भारत का और भारतवंशियों का सम्मान बढ़ा है।

इस पुस्तक में लेखक ने न सिर्फ रिकॉर्डों को संग्रहित किया, बल्कि हर रिकॉर्ड के साथ उससे जुड़ी एक रंगीन तसवीर भी लगाई है। कंटेंट पर जितनी मेहनत की गई है, उतना ही परिश्रम प्रभात प्रकाशन ने इसके मुद्र्रण में भी किया है, जिससे यह एक संग्रहणीय पुस्तक बन गई है। इस पुस्तक से आपको बहुत कम शब्दों में न सिर्फ जानकारियों का खजाना मिलेगा, बल्कि आप प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व को और करीब से समझ पाएँगे। 7.5 × 7.5 इंच की यह पुस्तक आर्ट पेपर पर छपी मल्टीकलर कॉफी टेबल बुक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। इस वर्ष पीएम मोदी 69 वर्ष के हो जाएँगे। इस अवसर को खास बनाने के लिए प्रभात प्रकाशन ने इस पुस्तक पर 30 सितंबर तक भारी छूट देने का भी ऐलान किया है। पुस्तक 750 रुपए की है, लेकिन एक हफ्ते के लिए इसकी कीमत काफी कम कर दी गई है। पुस्तक की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है।

लेखक परिचय : डॉ. हरीश चंद्र बर्णवाल टीवी न्यूज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। वे आईबीएन 7, स्टार न्यूज, जी न्यूज और डीडी न्यूज में काम कर चुके हैं। इस समय ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यरत हैं। उनकी अब तक सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें से प्रधानमंत्री मोदी पर यह चौथी पुस्तक है। इसी वर्ष उनकी बहुचर्चित पुस्तक मोदी नीति प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित हो चुकी है। लेखक को भारतेंदु हरिश्चंद्र अवॉर्ड, हिंदी अकादमी सम्मान समेत कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन