Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार हरमिंदर लूथरा ने भास्कर छोड़ा, पत्रिका ज्वॉइन करने की चर्चा

दैनिक भास्कर के राजस्थान के अलवर एडिशन से एक बड़ी खबर आ रही है। पिछले पांच साल से यहां न्यूज एडिटर का जिम्मा संभाल रहे हरमिंदर लूथरा ने इस्तीफा दे दिया है।

फिलहाल वे नोटिस पीरीयड पर चल रहे हैं। चर्चा है कि वे जल्दी ही राजस्थान पत्रिका के जयपुर मुख्यालय संस्करण में ज्वाइन करेंगे। वहां उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।

करीब 23 साल से पत्रकारिता कर रहे हरमिंदर लूथरा इससे पहले भी राजस्थान पत्रिका के मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और होशंगाबाद एिडशन में संपादक रह चुके हैं। छिंदवाड़ा एडिशन की लॉन्चिंग हरमिंदर लूथरा ने ही की थी।

कुछ पारिवारिक कारणों से 2017 में हरमिंदर लूथरा ने पत्रिका का साथ छोड़ दैनिक भास्कर ज्वाइन किया था। तब वे अलवर में न्यूज एडिटर का जिम्मा संभाले हुए हैं। हरमिंदर लूथरा राजस्थान व मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश में अमर उजाला की मुरादाबाद यूनिट में भी करीब 3 साल रीजनल डेस्क इंचार्ज रह चुके हैं।

हरमिंदर लूथरा मूलत: राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग कस्बे के रहने वाले हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन