Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

हैप्पी हिंदी डे

एक साल में ६९ दिन को हम विभिन्न दिवसों (इसमें बाज़ार आधारित दिवस मसलन वेलेनटाइन डे, फादर-मदर आदि दिवस शामिल नहीं हैं) के रूप में मनाते हैं….किसी-किसी महीने तो १०-१० दिवस मना लेते हैं, एक दिन एक अक्टूबर विश्व प्रौढ़ दिवस होता हैं तो इसी दिन रक्तदान दिवस भी है। क्यों है, यह तो पता नहीं अगर होता भी तो क्या कर लेते। हम आजाद हैं जब चाहे तब दिवस जो चाहे वो दिवस मनायें। फिर हिंदी राष्ट्र भाषा है राष्ट्र भाषा को एक दिन या सप्ताह/पखवाड़ा दे दिया तो कौन सा पहाड़ टूट गया|

बात मुद्दे की. हिन्दी दिवस आ गया है. अब यह बताने जरूरत नहीं कि यह वर्षों से आ रहा है और आता रहेगा, हम मनाते रहे हैं और मनाते रहेंगे. वैसे जब आपका बच्चा हिन्दी पर निबंध लिखने के लिए रिरियाने लगे तो समझ जाईये क़ि हिन्दी दिवस आने वाला है| बच्चा न भी रिरियाए तो बैंक और बीमा कम्पनियों में लटके बैनर और दीवारों पर चिपकाए गए सालाना स्लोगन (उपदेश) याद दिला देंगे|

सूत्रों (बिना इस वाक्य के कोई खबर पूरी नहीं होती) ने बताया क़ि सरकारी कार्यालयों, बैंकों, बीमा कम्पनियों और स्कूलों में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं, हर अधिकारी अपने मातहत क़ि पेच कस रहा है.. “ऊपर” से आये संदेशों को नीचे तक पहुंचाया जा रहा है|

अधिकारियों ने हिन्दी में दखल रखने क़ि मान-मनौवल शुरू कर दी है| आलमारी से हिन्दी के कवि-लेखकों की सूचीं को झाड़-पोंछकर उसे फाइनल कर है..हरकारों (अब हिन्दी के साहित्यकार हैं तो सूचना के अत्याधुनिक संसाधन तो इनके पास होते नहीं) सो निमंत्रण भिजवाये जा रहे हैं..चमचे अधिकारियों के लिए भाषण लिखने में जुट गए हैं…साल भर अंगरेजी में डांट पिलाने वाला अधिकारी भी एक दिन, एक सप्ताह या एक पखवाड़ा अपने मातहतों से हिन्दी बोलेगा वो भी निखालिस…| किसी ने सच ही कहा है क़ि घूर (जहां कूड़ा डाला जाता है) के दिन भी एक दिन फिरते है यह तो हमारी प्यारी भाषा है राष्ट्रीय भाषा ….अफसोस कि आज भारतेंदु जी नही हैं वरना तो उनका भी दिल भी इन तैयारियों को देखकर गार्डेन-गार्डेन हो जाता।

अरुण श्रीवास्तव
देहरादून
[email protected]

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन