Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान आगरा से आठ पत्रकारों के लिए गए इस्तीफे

हिंदुस्तान में जनसंहार का दौर जारी है. हर संस्करण से ढेरों लोगों की छंटनी की जा रही है. बताया जाता है कि दिल्ली से आए निर्देश के बाद आगरा आफिस से आठ पत्रकारों से इस्तीफे ले लिए गए हैं. इनमें से कुछ लोग वरिष्ठ भी हैं.

इस्तीफा लिखवाने का काम आगरा आफिस में आज कुछ घंटे पहले ही किया गया. हटाए जाने वाले लोगों में राकेश सिंह, मधु सिंह, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र पांडेय, ज्ञानेश वर्मा, संदीप जैन और प्रशांत शर्मा के नाम बताए जा रहे हैं. ये सभी सम्पादकीय विभाग के हैं.

दूसरे विभागों से भी लोग हटाए गए हैं. कोरोना काल की आड़ लेकर हिंदुस्तान अखबार में भयंकर छंटनी चल रही है.

बताया जा रहा है कि सारे संस्करणों को मिलाकर करीब एक तिहाई लोगों को हटाने की योजना है. जिन जिन की नौकरी जा रही है, उनके घरों में मातम का माहौल है. नौकरियां देश भर में वैसे ही नहीं हैं, लगी लगाई जॉब अचानक जाने से लोग सदमें में आ जा रहे हैं.

कुछ रोज पहले आगरा यूनिट के ही एक पत्रकार की नौकरी जाने के बाद ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई.

छंटनी के बाद सदमे में आए ‘हिंदुस्तान’ संवाददाता की ब्रेन हैमरेज से मौत

आगरा में छंटनी का दौर पिछले कई दिनों से चल रहा है. अन्य विवरण जानने के लिए इसे भी पढ़ें-

हिंदुस्तान आगरा में भी छंटनी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन