लखनऊ। हिंदुस्तान अखबार की लखनऊ यूनिट में सोमवार 30 नवंबर को कोरोना जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में यूनिट में कार्यरत सभी कर्मचारियों की जांच की गई।
मंगलवार 1 दिसंबर की शाम को एक -एक कर सभी कर्मचारियों की कोविड रिपोर्ट आनी शुरू हुई। शाम 5 बजे से रिपोर्ट आने की शुरुआत हुई। रात दस बजे तक आई कुल रिपोर्ट में संस्थान के करीब 18 मीडिया कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। इसमें समाचार संपादक पवन शंखधर के अलावा अनिल मिश्रा, सुफल भट्टाचार्य, अशोक बाजपेयी, मुकेश पांडेय, व्योमा श्रीवास्तव, ललित मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, संजय शर्मा आदि प्रमुख हैं।
इतने अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव देखकर संस्थान प्रबंधन के होश उड़ गए। पॉजिटिव आने वाले लोगों को तत्काल होम कोरोनटाइन किये जाने के आदेश दिए गए हैं।
सबसे ज्यादा समस्या प्रबंधन को तब हुई जब पहले से ही कम स्टॉफ के बीच अचानक इतने लोगों के ऑफिस से जाने से मंगलवार रात अखबार निकालना मुश्किल हो गया। बचे हुए कर्मचारियों की मदद से रात 2 से 3 बजे तक कार्य करने के बाद किसी तरह एडिशन निकाला गया।
बताया जाता है कि एक डिजायनर पिछले दिनों भोपाल गया था। ये खराब स्वास्थ्य लेकर आफिस आए और कुछ खाने का सामान भी लाए थे। इसी के बाद सब लोग संक्रमित हुए।