Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान अखबार का वादा बना छलावा, वापस प्रभात खबर लौटे अंकित कुमार!

मुजफ्फरपुर। हिंदुस्तान अखबार के मुजफ्फरपुर कार्यालय से एक बार फिर अंदरूनी हलचलों की खबर सामने आई है। समस्तीपुर ब्यूरो इंचार्ज के पद से रामबाबू सुमन के सेवानिवृत्त होने के बाद इस जिम्मेदारी के लिए प्रभात खबर मुजफ्फरपुर में शिक्षा बीट कवर कर रहे पत्रकार अंकित कुमार को ऑफर दिया गया था।

हालांकि मुजफ्फरपुर कार्यालय की कार्यशैली को लेकर पहले से ही कई रिपोर्टरों की नाराजगी और इस्तीफे की खबरें रही हैं। ऐसे में अंकित ने शुरुआत में इस प्रस्ताव को कई बार ठुकराया। अंततः उन्हें समस्तीपुर ब्यूरो इंचार्ज बनाए जाने का आश्वासन देकर राजी किया गया।

लेकिन योगदान के बाद उन्हें सिटी रिपोर्टिंग टीम में ही तैनात कर दिया गया। तीन महीने तक इंतजार के बावजूद जब उन्हें समस्तीपुर नहीं भेजा गया, तो उन्होंने हिंदुस्तान से इस्तीफा देकर पुनः प्रभात खबर मुजफ्फरपुर में वापसी कर ली।

सूत्रों के अनुसार, कार्यालय के अंदरूनी माहौल से असंतुष्ट अन्य पत्रकार भी विकल्प तलाश रहे हैं। इससे पहले भी कई वरिष्ठ सहयोगी कार्यशैली और दबाव की वजह से संस्थान को अलविदा कह चुके हैं।

एक पत्रकार द्वारा भड़ास को भेजे गए इनपुट पर आधारित

नोट: इस खबर पर अपना पक्ष या कोई जानकारी- [email protected] पर मेल कर सकते हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन