Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इंदौर से पहले हिन्दूवादी दैनिक अखबार की तैयारी!

‘एकात्म भारत’ होगा नाम, राम नवमी से हो सकता है शुरू

इंदौर. हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं को लिए एक नया प्रयोग हो रहा है। उनके लिए एक नया दैनिक अखबार जल्द ही आने वाला है। एकात्म भारत नाम के इस अखबार की तैयारियां हो गई हैं और संभवत: राम नवमी के अवसर पर इसे प्रारंभ होने की संभावना है हालांकि कोरोना के चलते इसमें कुछ बदलाव भी हो सकता है।

इस अखबार को विशेष उद्देश्य से निकाला जा रहा है इसके चलते ये आम अखबार से अलग होगा। इसे हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए निकाला जा रहा है और इसके उद्देश्य उन्हें मीडिया के लिए तैयार करना भी है। यानी की बहुत से कार्यकर्ताओं को इसमें संवाददाताओं की तरह जोड़ा भी जाएगा।

इसके संपादकीय विभाग की जिम्मेदारी इंदौर के पत्रकार सुचेन्द्र मिश्रा को सौंपी गई है। मिश्रा की पहचानी संघी पत्रकार के रूप में है और वे भास्कर और पत्रिका समाचार पत्रों के साथ काम कर चुके हैं। बताया गया है कि यह एक पाइलेट प्रोजेक्ट है और मप्र में इसके सफल होने पर इसे राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया जाएगा।

बताया गया है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी से इस अखबार की डमी निकलना प्रारंभ हुई थी और इसे संघ व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों को ई-पेपर के रूप में भेजा जाता था। लगभग तीन माह तक इस तरह से काम होने के बाद ये माना गया है कि इस तरह का अखबार निकाला जा सकता है। हालांकि ये कितने पेज का होगा और इसके साथ कौन-कौन पत्रकार जुड़ने वाले हैं, इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन