Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डीबी डिजिटल के नेशनल एडिटर के रवैये से दुखी होकर सीनियर सब एडिटर ने इस्तीफा दिया, पढ़ें पत्र

प्रति,

संपादक महोदय,

दैनिक भास्कर डिजिटल, भोपाल

विषय : सेवा से पृथक होने बाबत।

महोदय,

आपको व आपके माध्यम से भास्कर प्रबंधन को सूचित करना चाहता हूं कि मैं हितेश कुशवाहा विगत छह वर्ष से आपके सम्मानित संस्थान में बतौर सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हूँ। मैंने वर्ष 2014 के मार्च माह से अपनी सेवाएँ डीबी डिजिटल में प्रारम्भ की थीं। इस दौरान मैं दिए गए महत्वपूर्ण कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक निभाता रहा। ईओडी सेक्शन व नोटिफिकेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को पूरी मेहनत और लगन से सम्पादित भी किया।

महोदय इस पत्र के माध्यम से मैं खेद के साथ आपको सूचित कर अपना इस्तीफा देना चाहता हूँ कि संस्थान में श्री प्रसून मिश्र के नेतृत्व में कार्य करना संभव नहीं हो पा रहा है। उनकी तकनीकी अदक्षता व सहयोगियों के प्रति रवैया बिलकुल भी सहयोगात्मक नहीं है। वे संवेदनहीन होने के साथ एक अकुशल प्रशासक भी हैं। वे एमडी ऑफिस के नाम पर कई उलजुलूल आदेश देते हैं जिससे अविश्वसनीयता का माहौल भी उत्पन्न हो गया है।

हाल ही मैं मेरा एक्सीडेंट भी हुआ था। उन्होंने अभद्र व अशोभनीय व्यवहार करते हुए मेरी पीड़ा को दरकिनार कर अनुरोध के बावजूद रात्रिकालीन ड्यूटी पर बुलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि एमडी ऑफिस से आदेश हैं कि मुझे ड्यूटी करनी ही पड़ेगी। दुर्घटना से चोटिल होना व घर दूर होने के कारण अवागमन में दिक्कत तुम्हारी “पर्सनल प्रॉब्लम” है। घर दूर लगता है तो पत्रिका ज्वाइन कर लो।

श्री प्रसून मिश्र, नेशनल एडिटर, डीबी डिजिटल के इस व्यवहार से मैं बेहद दुखी व मर्माहत हूँ। ऐसे कई घटनाक्रम बीते माहों में घटित हो रहे थे जिन्हें मैं संस्थान के हितों के लिए दरकिनार करता रहा। मेरे अन्य साथी भी उनके व्यवहार से नाखुश हैं। मैंने अपने करीब एक दशक के पत्रकारीय जीवन में, जिसमें दिल्ली के हिंदुस्तान अख़बार में सेवाएँ शामिल हैं, इतना अव्यवहारिक माहौल नहीं देखा। इस माहौल की उम्मीद भास्कर में तो कदापि नहीं की थी।

अतः महोदय, आपसे निवेदन है कि इन विपरीत परिस्थियों में काम करने में मैं अक्षम हूँ। कृपया इसे मेरा इस्तीफ़ा मानते हुए स्वीकार करने का कष्ट करें। आपसे विनम्र निवेदन हैं कि कंपनी पॉलिसी और मेरी ग्रेड-M6 के मुताबिक, आज दिनांक 07 जुलाई 2020 से मेरी नोटिस अवधि प्रारम्भ मानी जाए।

भवदीय
हितेश कुशवाहा
सीनियर सब एडिटर
डीबी डिजिटल

दिनांक 07 जुलाई 2020

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन