Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

होमशाप18 चैनल में अब तक की सबसे बड़ी छंटनी

खबर है कि होमशॉप18 चैनल में दर्जनों लोगों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। सबसे पहले एचआर वालों ने व्यक्तिगत मेल भेज कर इम्प्लाइज को मिलने के लिए बुलाया और फिर एक एक को कार्यमुक्ति का संदेश दिया। बताया जा रहा है कि निकाले गए लोगों की संख्या 70 से 100 के बीच है। इसमें सभी विभाग के लोग शामिल हैं।

ज्ञात हो हजारों करोड़ के देश के पहले शॉपिंग चैनल के मालिक अम्बानी हैं। बताया जाता है कि होमशॉप18 के पीसीआर से मधु, कल्पना, रईस, बिजेंद्र पुंडीर, विनोद नेगी, शैलेंदर रावत, कन्हैया सिंह, रवि कुमार, गौरव शर्मा, जस भाटिया, अनुराग गुप्ता आदि की छुट्टी हुई है। ऐसे ही अन्य डिपार्टमेंट से भी लोग निकाले गए हैं।

चैनल प्रबंधन ने बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद कर्मियों के बीच गुस्सा भड़कने की आशंका में होमशाप18 में बाउंसर भी बुला लिए हैं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि क्या प्रबंधन चैनल पर ताला लगाने पर आमादा है?

इस चैनल से सम्बंधित कुछ कंटेंट देखें-

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Shubh chintak

    June 16, 2019 at 5:03 pm

    Homeshop18 ke senior pcr ke team member Abhishek Sharma, Nidhikant Pandey inko kaise bhool sakte hai…yeh log team ko lead karte the.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन