Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सीएम से शिकायत की धमकी देते ही डीएलसी ने हिन्दुस्तान के संपादक को भेजा नोटिस

बरेली से बड़ी खबर आ रही है कि हिन्दुस्तान बरेली में कार्यरत सीनियर कॉपी एडिटर राजेश्वर विश्वकर्मा के मजीठिया वेज बोर्ड के मुताबिक वेतनमान व एरियर के दाखिल क्लेम पर आखिरकार उपश्रमायुक्त बरेली ने संपादक को नोटिस जारी कर ही दिया। संपादक मनीष मिश्रा को 4 अप्रैल को श्रम न्यायालय में तलब किया गया है।

16 मार्च को हिंदुस्तान बरेली के सीनियर कॉपी एडिटर राजेश्वर विश्वकर्मा ने अपने हक़ की आवाज उठाते हुए बरेली के उप श्रमायुक्त रोशन लाल के समक्ष मजीठिया वेज बोर्ड के मुतबिक वेतनमान न मिलने की शिकायत के साथ ही कंपनी पर 26,13,945  रूपये बकाया एरियर का क्लेम दाखिल किया था, जिस पर प्रबंधन को नोटिस जारी करने में दबाव के चलते डीएलसी कार्यालय हीलाहवाली कर रहा था।

28 मार्च को डीएलसी के पेशकार से नोटिस जारी न होने पर राजेश्वर विश्वकर्मा, मनोज शर्मा एडवोकेट की नोकझोंक भी हुई।उन्होंने इसकी शिकायत फोन पर डीएलसी से कर चेतावनी दी कि वह मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अभी शिकायत भेज रहे हैं। इस चेतावनी से श्रम कार्यालय में हड़कंप मच गया। उपश्रमायुक्त ने हिन्दुस्तान के बरेली के संपादक को राजेश्वर विश्वकर्मा की शिकायत पर नोटिस जारी करके 4 अप्रैल को बुलाया है।

पढ़िए संपादक को भेजा गया नोटिस…

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. के के चौहान

    April 3, 2017 at 2:05 pm

    शशि शेखर बह आदमी है जो पहले अमर उजाला को बर्बाद कर चुका है अब हिंदुस्तान को बर्बाद कर देगा

  2. के के चौहान

    April 3, 2017 at 2:06 pm

    शशि शेखर बह आदमी है जो पहले अमर उजाला को बर्बाद कर चुका है अब हिंदुस्तान को बर्बाद कर देगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन