Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान प्रबंधन की लखनऊ के बाद आगरा में आरसी कटी, बरेली में भी तैयारी

आगरा से बड़ी खबर आ रही है, जहां मजीठिया के मामले में हिंदुस्तान प्रबंधन को मुंह की खानी पड़ गई। मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों के तहत अपने बकाए और अंतरिम वेतन की मांग कर रहे हिन्दुस्तान अखबार के कर्मचारियों की शिकायत का निस्तारण कर श्रम न्यायालय ने हिंदुस्तान प्रबंधन की आरसी काट दी है। बरेली में भी आरसी कटने की तैयारी है, जहां श्रम न्यायालय ने अभी आदेश सुरक्षित कर लिया है।

बता दें, हिन्दुस्तान टाइम्स की सहयोगी कंपनी हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड पर लखनऊ में 13 मार्च को छह करोड़ की आरसी जारी हुई थी जबकि आगरा में 28 मार्च को चार करोड़ की आरसी जारी हुई। आगरा में करीब 11 कर्मचारियों के बीच में इतनी रकम बांटी जाएगी। वहीं लखनऊ में 16 कर्मचारियों के बीच छह करोड़ की रकम कंपनी से वसूली के बाद बांटी जाएगी।

अपर श्रम आयुक्त प्रतिभा तिवारी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद क्लेम मांगने वाले कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया और आरसी जारी कर जिलाधिकारी आगरा को भेज दी है। इस दौरान कर्मचारियों में अनेक सिंह, प्रेम राज सिंह, जोगिन्दर सिंह, वीर बहादुर, बप्पा हलदर, नितेश गुप्ता, राज कुमार शर्मा, जसवंत राज, अवनीश कुमार, भूरी सिंह और अमित पटेल अपने वकील शरद शुक्ला के साथ मौजूद रहे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन