Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एचटी सिटी के एंटरटेनमेंट एडिटर नियुक्त हुए रोहित भटनागर

दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल सप्लीमेंट ‘एचटी सिटी’ (HT City) ने वरिष्ठ पत्रकार रोहित भटनागर को अपना नया एंटरटेनमेंट एडिटर नियुक्त किया है।

रोहित भटनागर

रोहित भटनागर इससे पहले ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ (The Free Press Journal) में तीन साल तक एंटरटेनमेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से अधिक का अनुभव है।

भटनागर का करियर प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन तीनों प्लेटफॉर्म पर फैला हुआ है। वे मुंबई की कई प्रमुख मीडिया संस्थाओं से जुड़े रहे हैं, जिनमें ‘B4U’, ‘CNN-IBN’, ‘E24’, ‘Bollywood Now’, ‘डेक्कन क्रॉनिकल’, ‘मुंबई मिरर’ और ‘PeepingMoon’ जैसे नाम शामिल हैं।

नए रोल के साथ रोहित भटनागर से उम्मीद की जा रही है कि वे एचटी सिटी को मनोरंजन पत्रकारिता में और सशक्त बनाएंगे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन