Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

NDTV के बाद न्यूज एजेंसी IANS को भी पूरा निगल जाएगा अडानी समूह!

नई दिल्ली। अडानी एंटरप्राइजेज ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी AMG मीडिया नेटवर्क्स (AMNL) ने समाचार एजेंसी IANS इंडिया में बची हुई हिस्सेदारी भी खरीदने का समझौता कर लिया है। इस सौदे के पूरा होते ही IANS पूरी तरह से अडानी एंटरप्राइजेज के स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी।

कंपनी की ओर से 22 जनवरी को जारी नियामकीय सूचना के अनुसार, AMNL ने 21 जनवरी 2026 को IANS में शेष शेयरों के अधिग्रहण के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है। इसके बाद IANS, अडानी एंटरप्राइजेज की व्हॉली ओन्ड स्टेप-डाउन सब्सिडियरी बन जाएगी।

गौरतलब है कि AMG मीडिया नेटवर्क्स ने जनवरी 2024 में IANS में बहुमत हिस्सेदारी हासिल की थी। इस लेनदेन से पहले AMNL के पास

  • कैटेगरी-I के 76% शेयर (जिनमें वोटिंग अधिकार होते हैं) और
  • कैटेगरी-II के 99.26% शेयर (बिना वोटिंग अधिकार वाले) मौजूद थे।

नए समझौते के तहत AMNL, IANS के मौजूदा शेयरधारक संदीप बामजई से

  • कैटेगरी-I के शेष 24% शेयर और
  • कैटेगरी-II के बचे हुए 0.74% शेयर का अधिग्रहण करेगी।

कंपनी ने बताया कि यह लेनदेन सामान्य शर्तों और अनुमोदनों के अधीन है। इस समझौते से जुड़ी जानकारी अडानी एंटरप्राइजेज को 21 जनवरी 2026 की रात 10:28 बजे प्राप्त हुई।

अडानी एंटरप्राइजेज ने इस घटनाक्रम की जानकारी सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के तहत रेगुलेशन 30 के अंतर्गत दी है।

17 जनवरी 2024 की ये खबर भी पढ़ें…

IANS मीडिया की हिस्सेदारी में अडानी समूह ने बढ़ाई कब्जेदारी!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन