Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

IANS मीडिया की हिस्सेदारी में अडानी समूह ने बढ़ाई कब्जेदारी!

मीडिया सेक्टर में अडानी ग्रुप का दबदबा लगातार बढ़ रहा है. पहले क्विंटिलियन बिजनेस, एनडीटीवी फिर न्यूज एजेंसी IANS में हिस्सेदारी खरीदी. लेकिन अब सूचना है कि अडानी समूह ने IANS में अपनी हिस्सेदारी को विस्तार दिया है.

अडानी समूह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी सहायक AMG Media Networks Ltd ने IANS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 5 करोड़ रूपये कीमत के ने शेयर खरीदे हैं. जिसके बाद IANS के शेयर पर एएमजी का स्वामित्व पहले 50.5 प्रतिशत से बढ़कर 76 प्रतिशत हो गया है.

शेयरों के अलॉटमेंट को IANS के बोर्ड ने 16 जनवरी, 2024 को हुई बैठक में मंजूरी दे दी थी.

बताते चलें कि अडानी समूह ने दिसंबर 2023 में IANS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 5.1 लाख रूपये में 50.5 प्रतिशत हिस्सेदारी कर ली थी. वितितीय वर्ष अप्रैल 2022- मार्च 2023 में IANS का राजस्व 11.86 करोड़ रूपये था.

बीते कुछ वर्षों में अडानी समूह ने मीडिया के अलावा कोयला, एनर्जी, डेटा सेंटर, सीमेंट और हाल ही में तांबा उत्पादन में भी सक्रियता बढ़ाई है. इसके साथ ही उसने एक निजी नेटवर्क खड़ा करने के लिए 5G टेलीकॉम स्पेक्ट्रम के लिए भी बोली लगाकर अधिग्रहित किया है.

आज बुधवार 16 दिसंबर अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 1 प्रतिशत से गिरकर 3,009.85 रूपये पर ट्रेंड कर रहे हैं. इस साल वाईटीडी में यह शेयर 3 प्रतिशत गिरा है. इसका 52 वीक का हाई प्राइस 3,649.05 और 52 वीक का लो प्राइस 1,017.10 रूपये है. कंपनी का मार्केट कैप 3,43,140.34 करोड़ रूपये बताया जा रहा है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन