Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश कृष्ण को ब्रेन हैमरेज, एम्स रेफर

लखनऊ : यूपी कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश कृष्ण को ब्रेन हैमरेज होने के बाद एम्स रेफर किया गया है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तत्काल उन्हें एम्स पहुंचाने के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की. उन्हें दिल्ली रवाना कर दिया गया उनके साथ चिकित्सकों की एक टीम भी गई है. प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, मुख्य सचिव अलोक रंजन, जावेद उस्मानी,और वरिष्ठ आई.ए.एस. आराधना शुक्ल एयरपोर्ट पर मौजूद थे.

शैलेश कृष्ण संस्कृति विभाग के निदेशक और सचिव के पद पर भी सबसे लम्बे समय तक रहे हैं. 1980 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी शैलेश कृष्ण प्रमुख सचिव सहकारिता के पद पर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के वरिष्ठतम प्रशासनिक अधिकारियों में से एक शैलेश कृष्ण प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. मृदुभाषी शैलेश कृष्ण के गंभीर रूप से बीमार होने पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ लोग उनके आवास पर पहुंचे. उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर ले जाया गया. चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन हैमरेज बताया और एम्स रेफर कर दिया. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन