Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

कई दर्जन मीडियाकर्मी संक्रमित होने के बावजूद नहीं सील हुआ आईबीसी24

दुनिया को न्याय दिलाने की बात करने वाले मीडिया घराने खुद कितने खोखले हैं, ये कोराना काल में खुलकर सामने आ गया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में मौजूद सबसे बड़े चैनल आईबीसी24 इस वक़्त हॉट स्पॉट बना हुआ है। कई दर्जन लोग (कुछ का कहना है कि 4 दर्जन तो कुछ कह रहे कि छह दर्जन) पॉजिटिव आ चुके हैं और लगातार अब भी आ रहे हैं।

इसके बावजूद चैनल मालिक और संपादक अब भी लोगों को आफिस आने के लिए बाध्य कर रहे हैं। नहीं आने वाले को परमानेंट घर बैठने की धमकी दी जा रही है।

इन पीड़ितों में जनता को हक दिलाने के लिए आवाज़ बुलन्द करने वाले कई पत्रकार हैं जो अपने हक के लिए भी नहीं बोल पा रहे है। आम आदमी की छोटी छोटी गलती के लिये फाइन काटने वाला प्रशासन भी सब कुछ जानते बूझते आंख बन्द कर चैनल मालिकों का साथ दे रहा है। 5 से 10 लोग कहीं पॉजिटिव निकलने पर पूरा इलाका कंटेनमेंट घोषित करने वाला प्रशासन आईबीसी24 चैनल को सील करने से डर रहा है और कोराना बढ़ाने में चैनल की हेल्प कर रहा है।

आईबीसी24 में कार्यरत एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन