Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

सम्मान समारोह के बहाने इफ़को माफिया यू.एस. अवस्थी को आरएसएस से जोड़ने की तैयारी!

लखनऊ। सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित होने वाले एक सम्मान समारोह को लेकर नए सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। समारोह में इफको (IFFCO) के पूर्व प्रबंध निदेशक इफको माफिया डॉ. यू.एस. अवस्थी का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर करेंगे, जबकि प्रमुख सचिव सहकारिता योगेश कुमार (IAS) विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

यह आयोजन 25 सितंबर 2025 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मंकरि हाल में होगा। औपचारिक रूप से इसे सम्मान समारोह कहा जा रहा है, लेकिन जानकारों के अनुसार इस बहाने डॉ. अवस्थी को संघ के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती से जोड़ने की कवायद की जा रही है।

उदय शंकर अवस्थी का नाम भड़ास4मीडिया पर लगातार चर्चा में रहा है। उनके लंबे कार्यकाल, कार्यशैली और विवादित निर्णयों पर कई खुलासे प्रकाशित हुए। कभी सत्ता के बेहद करीबी माने जाने वाले अवस्थी, सेवानिवृत्ति के बाद भी लगातार सक्रिय बने हुए हैं। अब सहकारिता विभाग की छत्रछाया में हो रहे इस कार्यक्रम को उनके पुनः सक्रिय होने और संगठनात्मक ढांचे में औपचारिक एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है।

आयोजन की ज़िम्मेदारी ‘समस्त सहकारिता परिवार, उत्तर प्रदेश’ की बताई जा रही है। पोस्टर और निमंत्रण-पत्र में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का भी उल्लेख है। इसके चलते यह आयोजन महज़ औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सहकारिता आंदोलन की नई दिशा तय करने वाला कदम भी माना जा रहा है।

संबंधित खबर…

‘भड़ास’ की जीत : ‘इफ़को’ से हो गई उदय शंकर अवस्थी की विदाई! पढ़ें प्रेस रिलीज़ और देखें तस्वीरें

इफ़को प्रकरण की समस्त ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.bhadas4media.com/tag/exposed-iffco

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन