Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सिमी गरेवाल का वो ट्वीट जिसे कुछ ही घंटों में डिलीट करना पड़ा!

सौमित्र रॉय-

वो कौन ताक़त है जो दक्षिण एशिया की जिओपॉलिटिक्स को चीन, रूस की तरफ झुकने नहीं देना चाहती!

अगस्त 2018 की बात है। भारत की जानी-मानी टीवी होस्ट सिमी गरेवाल ने एक ऐसा ट्वीट किया, जो कुछ घंटे में डिलीट होने से पहले मानों आने वाले कल का इशारा दे गया।

ट्वीट में सिमी ने लिखा कि बरसों पहले इमरान खान ने उन्हें बताया था कि एक पीर ने उनके प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी।

इमरान के मुताबिक- पीर ने उनसे यह भी कहा था कि उनकी हत्या कर दी जाएगी। उसी अगस्त में इमरान पीएम बन गए।

और आज पाकिस्तान की संसद में उनकी ही सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नामंजूर होने के बाद राष्ट्रपति द्वारा संसद भंग करने के बाद इमरान की मुस्कुराहट सियासी जीत की ओर इशारा करती है।

क्रिकेट की भाषा में कहें तो यह लास्ट बॉल पर छक्का मारने जैसी बात है।

पाकिस्तानी सेना का बयान अभी आने वाला है। कल सेना प्रमुख बाज़वा ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा कर संकेत दिए थे कि इमरान का रूस जाना सेना को नहीं सुहाया है।

बाज़वा कल पाक-अमेरिकी रिश्तों की वकालत करते दिखे थे।

खैर, सीक्रेट चिट्ठी से लेकर कल पूर्व पीएम नवाज शरीफ़ पर फ़ोन फेंकने तक के पूरे तमाशे के बीच सेना का नज़रिया सामने नहीं आ पाया था।

अगर इमरान की सरकार को गिराने वाली कोई अदृश्य ताक़त है तो वह जल्द सामने आ जायेगी। यह ताक़त दक्षिण एशिया की जिओपॉलिटिक्स को चीन, रूस की तरफ झुकने नहीं देना चाहती।

भारत के लिए यह चिंता की बात हो सकती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन