Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

प्राण साहब आप बहुत याद आओगे

pran2 640x480

pran2 640x480

प्राण साहब आप बहुत याद आओगे

मुझे याद है वो बचपन की यादें,
जब स्कूल के छुट्टियों मे अक्सर होती थी, बस आप की ही बातें.
आपने हमें हँसना सिखलाया, आप ने हमें कार्टून का मतलब समझाया,
बचपन बीत गया चाचा चौधरी, बिल्लू, पिंकी, रमण और श्रीमतीजी से,
जवानी तक आपने क्या खूब सिखाया, गुदगुदाया, ज्ञान बतलाया.
रद्दी की दुकानों पे जब हम आपके कॉमिक्स को खोजते थें,
रद्दीवाले को 2 रूपयें के जगह 5 रूपयें देते थें,
वो बात हमें खूब अछी लगती थी, सबसे यहीं कहतें,
वाह ! वाह ! आज ये कॉमिक्स पढ़कर खूब मज़ा आ गया।
रेलवे प्लॅटफॉर्म पर जब चाचा चौधरी को खोजतें,
अक्सर स्कूल की कीताबों के जगह आपके कॉमिक्स को ही पढतें.
वो चाचा चौधरी का कंप्यूटर वाला दिमाग,
वो जूपिटर वाला साबू और कहीं दूर ज्वालामुखी का फटना,
वो बिल्लू के समझदारी और पिंकी का चुलबुलापन.
बचपन बीत गया, पर यादें आज भी ताज़ा हैं,
प्राण साहब आपके कॉमिक्स मे जो मज़ा था, वो टीवी चॅनेल्स मे कहाँ,
आपका यूं अचानक चले जाना, दिल हैं के मानता ही नहीं।
आपकी यादें, आपकी वो गुदगुदाती मीठी बातें,
हम सबको हमेशा याद रहेगी।

प्राण साहब आप बहुत याद आओगे।

मुकेश दुबे
Founder- Animation Galaxy
9833293078 / 7498945109
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन