Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज के पीसीआर वालों का ये चैट पढ़िए, ईश्वर ऐसे दिन किसी को न दिखाएं!

आप कहीं पर काम कर रहे हैं और एक एक कर तीन महीने गुजर जाते हैं पर सेलरी आपको एक रुपये नहीं मिलती.

ऐसे में आप क्या करेंगे?

घर-परिवार को भोजन, रहने का किराया, आने जाने के लिए पेट्रोल… इन सबमें खर्च तो होता है. पर संस्थान आपकी पीड़ा को दुख को दर्द को बिलकुल नहीं समझता और न समझना चाहता है.

ऐसे में एक ही रास्ता बचता है. हड़ताल या कार्य बहिष्कार.

इंडिया न्यूज के पीसीआर वालों ने यही किया.

इनके वाट्सअप ग्रुप के कुछ स्क्रीनशाट्स मिले हैं जिससे पता चलता है कि इंडिया न्यूज के पीसीआर वाले सेलरी न मिलने से बेहद दुखी हैं और काम बंद कर दिया था.

स्क्रीनशाट में राणा यशवंत का भी रिप्लाई है.

प्रबंधन से जुड़ा शख्स तो चाहेगा ही कि आप भले भूखों मर रहे हों लेकिन काम पर जरूर आइए… तनख्वाह भले न मिल रही हो पर आप संस्थान के न्यूज चैनल को हर हाल में चलाइए….

देखें स्क्रीनशाट्स…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. ऋषभ

    June 2, 2020 at 12:16 am

    दूसरों का शोषण दिखाने वाला मीडिया ख़ुद शोषण कर रहा है।
    ये शर्मनाक बात है। सभी से ये अनुरोध है कि अपने हक़ के लिए एकजुट होकर सख्त कदम उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन