Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

इंडिया टुडे ग्रुप ने लॉन्च किया 24 घंटे का नया डिजिटल चैनल ‘360 Tak’, शो की लिस्ट देखें!

इंडिया टुडे ग्रुप ने अपने डिजिटल न्यूज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया 24×7 हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म ‘360 Tak’ लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म “Street to Globe” की अवधारणा पर आधारित है, जिसमें देश की गलियों से लेकर वैश्विक मंच तक की खबरों को एक ही मंच पर पेश किया जाएगा।

360 Tak का फोकस आम लोगों से जुड़े मुद्दों, विकास से संबंधित खबरों, जमीनी रिपोर्टिंग और राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर रहेगा। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य तेज़, तथ्यपरक और प्रभावी पत्रकारिता के जरिए दर्शकों तक हर स्तर की खबर पहुंचाना है।

Tak 360 केवल खबरें दिखाने वाला प्लेटफॉर्म नहीं होगा, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो, अफवाहों और फर्जी दावों की हकीकत सामने लाने का भी काम करेगा। चैनल का मोटो ‘गली से ग्लोब तक’ है, यानी यहां दर्शकों को भारत के छोटे शहरों और कस्बों की ज़मीनी खबरों से लेकर अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक की पूरी तस्वीर देखने को मिलेगी।

इस प्लेटफॉर्म पर जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास कार्यों की प्रगति और सरकारी नीतियों का सटीक और तथ्यपरक विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि दर्शकों तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुंच सके। Tak 360 का उद्देश्य तेज़, जिम्मेदार और जागरूक पत्रकारिता को डिजिटल दर्शकों तक पहुंचाना है।

Tak 360 के प्रमुख शो

  • शम्स की जुबानी
  • ग्लोबल रिपोर्ट
  • हिंदी प्रदेश
  • क्राइम रिपोर्ट
  • इंटरनेशनल रिपोर्ट
  • नेशनल एंड बिजनेस रिपोर्ट
  • एस्ट्रोलॉजी
  • पॉडकास्ट
  • एंटरटेनमेंट
  • जॉब
  • सरकारी योजनाएं
  • फाइनेंस
  • सक्सेस स्टोरीज

इन शोज़ के जरिए Tak 360 हर वर्ग के दर्शकों को जोड़ने और खबरों के साथ जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करेगा।

कहां देख सकेंगे Tak 360

Tak 360 को डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध कराया गया है। दर्शक इसे

  • NewsTak वेबसाइट और यूट्यूब चैनल,
  • आजतक (Aaj Tak) की वेबसाइट,
  • और गुड न्यूज टुडे (gnttv.com)

पर देख और फॉलो कर सकते हैं।

इंडिया टुडे ग्रुप के इस नए डिजिटल इनिशिएटिव को हिंदी न्यूज स्पेस में एक अहम कदम माना जा रहा है, जो पारंपरिक खबरों के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग और ग्लोबल परिप्रेक्ष्य को एक साथ जोड़ने की कोशिश करेगा।

मीडिया जगत में Tak 360 को डिजिटल-फर्स्ट और ऑडियंस-केंद्रित न्यूज प्लेटफॉर्म के रूप में देखा जा रहा है, जो तेजी से बदलते न्यूज कंजम्पशन ट्रेंड के अनुरूप है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन