इंडियन एक्सप्रेस ने 100 सबसे ताकतवर भारतीयों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट को लेकर हर तरफ सवाल उठ रहे हैं। लोगों का मानना है कि अखबार ने सत्ता की चाटुकारिता करते हुए यह लिस्ट जारी की है।
इंडियन एक्सप्रेस की मोस्ट पावरफुल टॉप 100 लोगों की सूची कितनी असली कितनी नकली? देखें ये भड़ासी विश्लेषण!
योगी जी को पीछे कर दिया, राहुल गांधी को खिसका दिया, जयशंकर, निर्मला सीतारमण, राजनाथ को ज़्यादा भाव मिला, गडकरी को बहुत पीछे धकेल दिया, चीफ जस्टिस की ताक़त को कम किया, अदानी से ज़्यादा ताकतवर अंबानी को बता दिया, धामी जी को खूब ओब्लाइज़ किया, बाबा रामदेव को एकदम पीछे पटक दिया, अखिलेश यादव को अंडर एस्टीमेट किया गया…. देखें ये विश्लेषण
नीचे कुछ प्रतिक्रियाएं पढ़ें…
शंभुनाथ शुक्ला-
इंडियन एक्सप्रेस ने अपने सर्वे में सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले स्थान पर रखा है। होना भी चाहिए आख़िर वे देश के सिरमौर हैं। पर राहुल गांधी नौवें स्थान पर हैं। थर्ड पर जयशंकर हैं और फोर्थ पर श्री मोहन भागवत।
फिफ्थ पर निर्मला हैं और सिक्स्थ पर योगी आदित्य नाथ। सातवें नंबर पर राजनाथ हैं। आठवें पर अश्वनी वैष्णव हैं। दस पर मुकेश अंबानी और गौतम बाबू का नंबर 11 है। 12 पर पीयूष गोयल और तेरहवें नंबर पर देवेंद्र फड़नवीस। इनके बाद चंद्र बाबू। तब नितिन गडकरी का स्थान आता है।
प्रियंका की सीट 81 नम्बर पर है फिर हैं शशि थरूर। सिने एक्टर शाहरुख ख़ान 97 नम्बर पर करण जौहर की गोद पर बैठे हैं, जो 96 पर हैं। दलजीत दोसांझ 98 पर और अमिताभ बाबू 99 पर हैं।
बताता चलूँ सेकंड हैं शाहों के शाह अमित शाह। तथा 100 पर बैठी है आप सब की प्यारी बेटी आलिया भट्ट।
नरेंद्र नाथ मिश्रा-
Indian Express की देश की सबसे 100 ताकतवर लोगों की लिस्ट देखी। बाकी चीजें अपनी जगह। दो बात तो ख़ास लगी।
-सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस 45वें नंबर पर दिए गए। क्या यह जूडिशीएरी के घटते क़द की मिसाल?
-इस लिस्ट में धीरेंद्र शास्त्री टाइप कोई बाबा नहीं। क्या इनके प्रभाव को नजर अंदाज किया गया?
ये भी पढ़ें…



