Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी सिंह अमेरिका से भारतीय न्यूज चैनलों के बारे में क्या लिख रहे हैं? पढ़ें

शीतल पी सिंह-

उल्टा पुल्टा : मित्रों कल रात हमारे नोएडा टीवी पुरम के जनरलों के नेतृत्व में हमारी डिजिटल फ़ौजों ने लाहौर के बाद इस्लामाबाद तक क़ब्ज़ा कर लिया था और रावलपिंडी व कराची को बम मार-मार कर तबाह कर दिया था!

पाकिस्तानी सेनापति गिरफ़्तार हो चुके थे और दूसरे ने पद ग्रहण कर लिया था!

हम लोग इस बीच अमरीका में हैं जहाँ तब दिन होता है जब वहाँ वतन में रात होती है तो आज एकाएक कुछ दूसरी तरह की ख़बरें आ रही हैं।

NDTV कह रहा है कि दिल्ली मुंबई के बीच हमारी यात्री उड़ानों पर रोक लग गई है।

आजतक कल के फ्रॉड की माफ़ी माँग रहा है।

जी न्यूज़ उल्टी खबरें दिखा रहा है कि जम्मू कश्मीर पंजाब राजस्थान और गुजरात के हमारे सीमावर्ती इलाक़ों में जगह-जगह सायरन बज रहे हैं और ब्लैकआउट हो रहा है।

नवभारत की क्लास में कराची नामक चैप्टर किसी ने फाड़ डाला लगता है और ऐसा लग रहा है कि मोदीजी भी दयावान हो चुके हैं, इस्लामाबाद तक क़ब्ज़ा लेने के बाद पूंछ में गोलीबारी करवा रहे हैं!

खैर, मैं जानता हूँ कि जब मैं यह सवाल दाग रहा हूँ तब आप सो रहे होंगे, तो जब जग जाएं तब बता देना कि दरअसल हुआ क्या?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन