Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

इंद्री की बिंदी!

आयुष पुथिया-

1999 की उस रात एक पब में शराब ना मिलने के कारण नेता विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा(सिद्धार्थ) द्वारा सरेआम गोली चलाई जाती है, एक बेगुनाह लड़की मारी जाती है, गवाह मौजूद होते हैं, आरोपी पहचाना जाता है, गवाह पलटते हैं, सबूत कमजोर पड़ते हैं और मनु शर्मा उर्फ़ सिद्धार्थ बरी हो जाता है।

बाद में 2006 में मीडिया और जनता के दबाव से सजा तो हुई, लेकिन सालों बाद 2020 में उसके अच्छे व्यवहार के कारण फिर से रिहाई हो गई।

रिहाई के बाद मनु शर्मा “इंद्री” लॉन्च करता है जो 800 करोड़ की कमाई के साथ ही आजकल भारतीय ब्रांड में नंबर वन सिंगल मॉल्ट के खिताब पर काबिज है, इसी ब्रांड के लोगो पर बनी लाल बिंदी के डिज़ाइन को लेकर लोगों के मन में शंका उत्पन्न हुई। यह सवाल उठता है कि यह बिंदी जेसिका लाल की उस एकमात्र तस्वीर में लगी बिंदी से मिलती-जुलती क्यों लगती है जो उस समय हर ख़बर में छपती थी और भारतीय मीडिया में उसकी पहचान बन चुकी थी।

क्या यह महज़ एक संयोग है, या एक ऐसे अपराध की पीड़िता की स्मृति के साथ प्रयोग?

कोई ठोस सबूत नहीं कि यह जानबूझकर किया गया डिज़ाइन है, लेकिन भारत में जहां प्रतीक भावनाओं से जुड़े होते हैं, वहां यह सवाल उठना लाज़मी है। सिस्टम जब जवाब नहीं देता, तो शक और गुस्सा अपनी जगह बना लेते हैं।

ये भी पढ़ें…

मनु शर्मा की ‘इंद्री व्हिस्की’ का बहिष्कार न्याय है या नैतिक उन्माद?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन