Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

IPS अमिताभ यश की मां द्वारा जमीन खरीद का मामला, गृह मंत्रालय से कार्रवाई की मांग

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के एडीजी लॉ ऑर्डर अमिताभ यश की मां के जमीन क्रय मामलों में गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर समुचित कार्यवाही की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार अमिताभ यश की मां के नाम विगत 3 वर्षों में गोंडा, बस्ती तथा अयोध्या जिले में लगभग 17 करोड़ रुपए में लगभग 13 हेक्टेयर अर्थात 52 बीघा जमीन खरीदे जाने के तथ्य सामने आए हैं. इनमें कई जमीन विवादित बताए गए हैं, जिन्हें सस्ते दर पर खरीद कर सरकारी प्रभाव में खाली कराने की बातें भी सामने आई हैं.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि चूंकि अमिताभ यश प्रदेश के सबसे ताकतवर पुलिस अफसरों में माने जाते हैं, जिनके पास पुलिस विभाग की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं, अतः उन पर इस प्रकार के आरोपों का तत्काल संज्ञान लेते हुए समुचित कार्रवाई किया जाना अत्यंत आवश्यक है.

भूखंडों की संक्षिप्त जानकारी

एडीजी लॉ ऑर्डर श्री अमिताभ यश की मां के नाम विगत 3 वर्षों में अयोध्या और आसपास के जिलों में क्रय किए गए भूखंडों के संबंध में प्राप्त विवरण

ये भी पढ़ें…

अमिताभ यश के कथित सहयोगी का जमीन खाली कराने को लेकर धमकी का ऑडियो लीक! कार्रवाई की मांग

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन