Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमिताभ यश के कथित सहयोगी का जमीन खाली कराने को लेकर धमकी का ऑडियो लीक! कार्रवाई की मांग

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कैंट, अयोध्या निवासी विधवा महिला ललिता सिंह की विवादित जमीन एडीजी लॉ ऑर्डर अमिताभ यश की मां के खरीदे जाने के मामले में उन्हें लगातार मिल रही धमकी के संबंध में डीजीपी, यूपी को तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है.

डीजीपी सहित अन्य को जनसुनवाई तथा सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से भेजी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उन्होंने कल ललिता सिंह को पुलिस द्वारा जमीन खाली करने की धमकी के बारे में कहा था. इसके बाद उन्हें 8:15 मिनट की बातचीत का ऑडियो प्राप्त हुआ है. इसमें पांडे नाम के एक व्यक्ति स्वयं को अमिताभ यश के निकट सहयोगी बताते हुए ललिता सिंह के संबंधी को कई प्रकार से धमकी दे रहे हैं.

वह यहां तक कह रहे हैं कि यूपी में अमिताभ यश से बड़ा गुंडा कोई नहीं है. वह इस मामले में अमिताभ यश द्वारा सोच समझकर भारी धनराशि का निवेश किए जाने का दावा करते हैं और कहते हैं कि उन्होंने सब कुछ सोच कर ही यह जमीन लिया है, जिस पर वे लोग कब्जा करके ही रहेंगे.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस मामले में अब तक सामने आए तथ्य अत्यंत गंभीर हैं. अतः उन्होंने डीजीपी को इस मामले में अविलंब उच्चस्तरीय जांच तथा समुचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है.

कथित सहयोगी के कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग –

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन