Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इज़राइल में ढाई सौ किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग रहे भारतीय पत्रकार, देखें वीडियो

तेल अवीव/नई दिल्ली। इज़राइल और ईरान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बीच इज़राइल में मौजूद भारतीय पत्रकारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसी बीच करीब 33 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि पत्रकारों को तेज रफ्तार वाहन से शहर से दूर ले जाया जा रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन सिंह ने ताज़ा अपडेट देते हुए बताया, “अभी तो हम लोगों को अमेरिकन एंबेसी के बगल में लाया गया है… कुछ दस्तावेज लिए जा रहे हैं।” वीडियो में भी अफरा-तफरी जैसे हालात और तेज मूवमेंट का संकेत मिलता है।

वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन जी जो इस वक्त अन्य भारतीय पत्रकारों के साथ इजराइल में फंसे हुए हैं

बताया जा रहा है कि शनिवार को इज़राइल ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद दोनों ओर से बमबारी की खबरें हैं। सुरक्षा कारणों से कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

इसी परिप्रेक्ष्य में वहां मौजूद भारतीय मीडिया प्रतिनिधियों को भी एहतियातन संवेदनशील इलाकों से हटाकर सुरक्षित जोन में ले जाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय दूतावास हालात पर नजर बनाए हुए है और ज़रूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी में है।

विदेशी भूमि पर संघर्ष जैसे हालात के बीच घर-परिवार से दूर मौजूद भारतीय पत्रकारों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है। फिलहाल सभी के सुरक्षित होने की सूचना है, लेकिन क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

https://twitter.com/bhadasmedia/status/2027714333963436265

संबंधित खबर…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन