Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

आईस्टार नामक यूट्यूब चैनल ने दर्जन भर कर्मियों की कई महीने की सेलरी हड़प ली

एक यूट्यूब चैनल है आईस्टार नाम से. इनका आफिस नोएडा सेक्टर आठ में स्थित है. यहां 13 से भी ज्यादा लोग काम किया करते थे. लेकिन सभी कर्मियों को अभी तक सैलरी नहीं दी गई है. कुछ लोगों को नवंबर-दिसंबर 2019 से सैलरी नहीं दी गई है. वही कुछ लोगों को जनवरी, फरवरी और मार्च 2020 की सेलरी नहीं मिली है. लगभग सबका 2-3 महीने का पैसा मिलना बाकी है.

ये सारा पैसा lockdown से पहले का है. दिसंबर तक गीत भल्ला इस चैनल में बड़े पद पर थीं. वो पैसा दिया करती थीं. लेकिन उसके बाद जब हमें दो महीने तक पैसा नहीं मिला तो गीत भल्ला ने आकर सबको जल्द पैसे देने का आश्वासन दिया. इसके बाद पूरे देश में lockdown हो गया. फिर गीत भल्ला की तरफ से कहा गया कि ऑफिस ऑपरेशनल होने बाद पैसा दिया जाएगा. लेकिन अब जब सब कुछ खुल गया है, किसी को पैसे नहीं दिए गए.

अब गीत भल्ला ने भी हाथ खड़े कर लिए हैं. ऐसा बर्ताव किया रहा जैसे उन्हें कुछ नहीं पता है. चैनल की बागडोर कुणाल के हाथ में है. उन्होंने अपनी तरफ से अक्टूबर की डेट दी थी सबको लेकिन अक्टूबर में उन्होंने किसी का फोन नहीं उठाया. हर बार ये बहाने मार रहा है.

आईस्टार यूट्यूब चैनल के कर्मियों का कहना है कि हम लोगो में किसी ने भी lockdown के बाद एक भी रुपए नहीं मांगा है. हमने जितना काम किया है उसका पैसा चाहिए. अपना पैसा मांगने पर गीत भल्ला स्ट्राइक करने का इलज़ाम लगा रही हैं जबकि काम तब भी किया गया था, रुका नहीं था. पहले 13 अक्टूबर फिर 24 अक्टूबर की डेट कुणाल ने दी. इसके बाद जब हमने कॉल किया तो फिर बहाना बना दिया. बकाया मांगते मांगते साल भर होने वाला है. गीत भल्ला पीछे हट गई हैं जबकि वही आकर सबसे पहले बोला करती थी कि थोड़ा कोआपरेट करो लेकिन अब वो शांत हो गई हैं. कुणाल की तरफ से कहा जा रहा है कि पैसा लेकर नहीं भागूंगा. पर उनको ये डायलाग बोलते बोलते एक साल होने वाला है.

कुणाल से जब सेलरी न देने के बाबत भड़ास की तरफ से पूछा गया तो उनका जवाब ये था-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन