Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

पत्रकार जेडे हत्याकांड के आरोपी पर रंगदारी की FIR, छोटा राजन गैंग के 5 शूटर अरेस्ट, ये है पूरा मामला

मुंबई | पत्रकार जे डे हत्याकांड के आरोप में सजा काट रहे रोहित थंगप्पन जोसेफ उर्फ सतीश कालिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. कालिया अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का शॉर्पशूटर है.

जे डे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सतीश कालिया पर एक बिल्डर रवींद्र वालिया से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. वह अभी कुछ दिन पहले पैरोल पर जेल से बाहर आया था.

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट में प्रकाशित खबर के अनुसार, इस प्रकरण में छोटा राजन गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार भी किया गया है. एक वकील समेत इन पांचों लोगों को बिल्डर से सात लाख रुपये लेते समय हिरासत में लिया गया है.

बताया जा रहा है कि सिटी क्राइम ब्रांच कालिया की हिरासत की मांग करेगी, जो पैरोल समाप्त होने के बाद वापस जेल जा चुका है. इसके अलावा पुलिस को राजन के एक अन्य कथित सहयोगी जोसेफ पॉलसन की भूमिका पर भी संदेह है, जिसे जे डे के मामले में बरी कर दिया गया था.

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्डर रवींद्र वालिया ने एक महिला से माउंट मैरी रोड पर एक बंगला खरीदा था. उसकी बिक्री के लिए एजेंट नियुक्त किए. माना जा रहा है कि यह संपत्ति विवादित है. एक बार बिक्री प्रक्रिया शुरू होने के बाद, संदिग्धों ने वालिया और महिला को फोन करना शुरू कर दिया. उन लोगों से 10 करोड़ की सुरक्षा राशि मांगी गई.

बताया जा रहा है कि पैरोल पर आने के बाद कालिया ने इस संपत्ति का मुआयना करने के बाद व्हाट्सएप मैसेज के जरिए रकम की मांग की थी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन