Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पंचाय़त चुनावों में धन उगाही के लिए दबाव बना रहा है जबलपुर दैनिक भास्कर!

जबलपुर दैनिक भास्कर ग्रुप इन दिनों मध्यप्रदेश में हो रहे त्रि स्तरीय चायत चुनावों के साथ साथ हो रहे नगरीय निकाय चुनावों को लेकर संपादकीय टीम, पत्रकारों पर दबाव बना रहा है। प्रत्येक सेंटर को एक एक प्रत्याशी से दो, पांच, दस लाख रुपए की राशि वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।

अखबार के अधिकारियों ने सभी सेंटरों में जाकर ब्यूरो प्रमुख, संपादकीय टीम और पत्रकारों के साथ साथ अखबार के एजेंटों के साथ एक मीटिंग की। इन मीटिंग्स से पहले सभी के मोबाइल ऑफ कराकर अलग रखा दिए गए। इसके अलावा रास्ते में पड़ने वाले एजेंट्स से भी मुलाकात की गई। सभी को लक्ष्य दिए गए और वसूली का तरीका बताया गया।

कहा गया कि बाद में जो सरपंच, पंच, जनपद सदस्य या जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, अध्यक्ष आदि विज्ञापन नहीं देगा उसकी खबर नहीं छापी जाएगी। सभी के लिए पद के अनुसार दो लाख से लेकर पांच लाख रुपए तय किए गए। बाद में इस अनुरूप पैसे न आते देख जनसंपर्क के नाम पर दस हजार रुपए में दो कालम का समाचार फोटो सहित प्रकाशित किए जाने लगे। अब संपादकीय विभाग के पत्रकारों से कहा जा रहा है कि वे जनसंपर्क के लिए विज्ञापन लें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन