Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

हीट स्ट्रोक से ज़िलाधिकारी के युवा पुत्र की मौत!

अमित चतुर्वेदी-

महज़ दो दिन पहले जबलपुर के कलेक्टर साहब की कार्यशैली और उनके द्वारा शिक्षा माफिया के ख़िलाफ़ छेड़े अभियान की पोस्ट डालते समय कोई सोच भी नहीं सकता था कि उनके पुत्र के लिए श्रद्धांजलि की ख़बर लिखनी पड़ेगी, उन्हें सांत्वना देनी पड़ेगी।

जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना जी के पुत्र अमोल सक्सेना का कल सिर्फ़ 21 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। प्राथमिक रूप से हीटस्ट्रोक के कारण निधन होना बताया जा रहा है। दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के पश्चात ही असल कारणों का पता चलेगा।

दीपक सक्सेना जी अपनी जनहितकारी नीतियों के चलते जबलपुर की जनता में काफ़ी लोकप्रिय हो चुके हैं। उनके द्वारा उठाये जा रहे कठोर निर्णयों के बीच अचानक ऐसी कुठाराघात वाली ख़बर निश्चित रूप से अत्यंत दुखदाई है।

इस दुख की सांत्वना के लिए कोई शब्द शायद बने ही नहीं, नियति के सामने मनुष्य बेबस है, लेकिन इस शहर के सभी संवेदनशील नागरिकों के भाव और भावनायें दोनों सक्सेना परिवार के साथ हैं।

काल ने दीपक के कुलदीपक को छीना है, जो अमोल था..ज़्यादा शब्द नहीं हैं मेरे पास, बस श्रद्धा से सजल नेत्र हैं और नियति के इस आकस्मिक निर्णय के सामने विवशता है। हार्दिक श्रद्धांजलि.. ॐ शान्ति

जिलाधिकारी दीपक सक्सेना जी की शानदार कार्यशैली का नमूना नीचे लिंक में पढ़ें…

शिक्षा के नाम पर लूट रहे 21 स्कूल संचालकों को इस डीएम ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन