Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

हिंदुस्तान और एबीपी न्यूज जगदीप धनकड़ को लेकर ये क्या खबरें चला रहे हैं?

पूर्व हो चुके उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के इस्तीफे को लेकर पिछले दो दिन से अटकलों का बाजार गर्म है। हर कोई जानना चाहता है कि धनकड़ ने इस्तीफा क्या किसी दबाव में दिया अथवा ये उनका निजी फैसला है। फिलहाल ताजा इनपुट ये है कि जगदीप धनकड़ को सरकारी आवास फौरन खाली करने का फरमान जारी कर दिया गया है।

नीचे पढ़ें इस्तीफे से जुड़ी खबरें कुछ टीवी और पोर्टल किस ढंग से चला रहे हैं? पढ़ें…


सौरभ-

एबीपी न्यूज और हिंदुस्तान ख़बर चला रहे हैं कि इस्तीफे से पहले धनखड़ साहब के पास किसी का फोन आया था जिसके बाद खूब बहस हुई और इस बहस के बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

दोनों चैनल ये ख़बर NDTV की रिपोर्ट का हवाला देकर चला रहे हैं। जबकि NDTV पर ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं दिखाई दे रही…


प्रभाकर कुमार मिश्रा-

एक न्यूज चैनल पर संपादक जी को सुन रहा था! बता रहे थे कि धनखड़ साहब से इस्तीफा लिया गया है। उन्होंने बकायदा एक चार्जशीट तैयार की थी! जिसमें से एक चार्ज ये था कि उनके चलते सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव बढ़ गया था!

दूसरा, धनखड़ साहब न्यायपालिका पर सीधा हमला करने लगे थे। पार्टी के बड़े नेताओं की शिकायत करने लगे थे। विपक्ष के नेताओं से मिलने लगे थे। सरकार को धमकाने लगे थे … आदि आदि!

एक तरफा ट्रायल को मैं नहीं मानता। इन आरोपों पर धनखड़ साहब को जवाब देने का मौका मिलना चाहिए! नेचुरल जस्टिस का सिद्धांत तो यही कहता है। देश के लोगों को ये जानने का अधिकार है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के उपराष्ट्रपति को इस तरह इस्तीफा क्यों देना पड़ा।

ये भी पढ़ें…

मूल खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन