Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार और नया इंडिया के संपादक जगदीप सिंह का निधन!

बिलासपुर। वरिष्ठ पत्रकार और ‘नया इंडिया’ के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के स्थानीय संपादक जगदीप सिंह बैस का लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने निष्पक्ष और सिद्धांतवादी लेखन के लिए पहचाने जाने वाले जगदीप सिंह ने कई प्रमुख समाचार पत्रों और चैनलों में अपनी सेवाएं दी थीं।

उनकी अंतिम यात्रा मध्यप्रदेश के सिहोरा स्थित निवास से निकाली गई और स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जगदीप सिंह के निधन को पत्रकारिता जगत की एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके अनुभव, सिद्धांतों और निर्भीक लेखनी ने न सिर्फ पाठकों को प्रभावित किया बल्कि पत्रकारिता के नए विद्यार्थियों को भी मार्गदर्शन दिया।

नया इंडिया परिवार और मीडिया जगत ने दी श्रद्धांजलि

‘नया इंडिया’ छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से शैलेष कुमार शर्मा और डीपी गोस्वामी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जगदीप सिंह की कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उन्होंने पत्रकारिता में जो मानदंड स्थापित किए, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और राजनेताओं ने भी श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया और ईश्वर से उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

पत्रकारिता को समर्पित एक जीवन

जगदीप सिंह बैस का संपूर्ण जीवन पत्रकारिता को समर्पित रहा। उनकी बेबाक रिपोर्टिंग, जनसरोकारों के प्रति सजगता और निष्पक्ष दृष्टिकोण ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी। उनके जाने से पत्रकारिता जगत ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. हेम राज

    June 16, 2025 at 2:46 pm

    जगदीप सर के साथ ईटीवी मप्र/छग के भोपाल आफिस में चार साल साथ पत्रकारिता और लेखन की बारिकियों को सीखने का अवसर अविष्मरणीय है। हम पहली पंक्ति के पत्रकार हैं जब मीडिया का पतन जगदीश चंद्र कातिल के हाथों ईटीवी न्यूज से शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन