Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

द डेली जागरण और एनडीटीवी प्रॉफिट को पत्रकारों की तलाश!

जागरण समूह ने अपने अंग्रेजी प्लेटफार्म द डेली जागरण को लॉन्च करने के बाद पत्रकारों के लिए नौकरी का पिटारा खोला है। जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं।

जिन पदों पर वैकेंसी निकाली गई है उनमें सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर का पद शामिल है। यह दोनों पद ऑटोमोटिव कटेगरी में हैं। आवेदक के पैस ऑटोमोटिव कटेगरी में 3-5 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

इसके अलावा बेहतरीन संपादन, प्रूफरीडिंग और उम्दा लेखन कौशल होना चाहिए। पत्रकारिता, कम्युनिकेशन या रिलेटेड विषय में डिग्री अनिवार्य। [email protected] पर अपना अपडेट रिज्यूम भेजकर आवेदन करें।


बिजनेस न्यूज चैनल NDTV Profit ने अपनी डिजिटल टीम को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया प्रड्यूसर्स की भर्ती शुरू की है। चैनल ऐसे पेशेवरों की तलाश में है जिन्हें पत्रकारिता और सोशल मीडिया हैंडलिंग का अच्छा अनुभव हो।

NDTV की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस पद के लिए उन उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी जिनके पास 2 से 3 साल का प्रासंगिक अनुभव हो। खासतौर पर ऐसे उम्मीदवारों की तलाश है जिन्हें न्यूज की अच्छी समझ हो, सोशल मीडिया ट्रेंड्स की जानकारी हो और जो क्रिएटिव और इनोवेटिव तरीके से कंटेंट पेश करने में माहिर हों।

इस भूमिका में काम करने वालों से उम्मीद की जाएगी कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चैनल की मौजूदगी को मजबूत करें, ट्रेंड्स पर नजर रखें और कॉम्पिटिशन की रणनीतियों को समझते हुए बेहतर आउटपुट दें।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज़्यूमे ईमेल के जरिए भेज सकते हैं। आवेदन भेजने के लिए दो ईमेल आईडी दी गई हैं:

आवेदन भेजते समय ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में “Social Media Producer Application” ज़रूर लिखें। अन्य डिटेल नीचे विज्ञापन में देखें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन