Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण ‘शुभविवाह’ स्पेशल! संजय गुप्त की बेटी की शादी के फोटो से रंगा पूरा पेज

नई दिल्ली। बीजेपी का मुखपत्र अख़बार दैनिक जागरण एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह कोई बड़ी खोजी खबर या जनहित का मुद्दा नहीं, बल्कि उसके प्रधान संपादक संजय गुप्ता की बेटी का विवाह है। अखबार के एक पूरे पेज को विवाह समारोह की रंगीन तस्वीरों से सजा दिया गया, मानो यह कोई निजी वेडिंग एल्बम नहीं बल्कि सार्वजनिक हित का मुद्दा हो।

‘शुभ विवाह’ शीर्षक से प्रकाशित इस पेज में संजय गुप्ता और प्रगति गुप्ता की पुत्री दिव्या गुप्ता के विवाह समारोह की झलकियां प्रमुखता से छापी गईं। वर-वधू के साथ देश के कई बड़े राजनीतिक चेहरों की तस्वीरें पूरे पेज पर फैली नजर आईं।

समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी दिखाई गई है।

आलोचकों का सवाल है कि क्या एक राष्ट्रीय अखबार के संपादकीय नेतृत्व को अपनी निजी पारिवारिक घटना के लिए अखबार के पन्ने का इस तरह इस्तेमाल करना चाहिए? क्या यह संपादकीय मर्यादा और पेशेवर नैतिकता के अनुरूप है?

मीडिया जगत में चर्चा है कि जिस अखबार को अक्सर भारतीय जनता पार्टी के करीब माना जाता है, उसके पन्नों पर सत्ता के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी के साथ निजी विवाह समारोह का इस तरह प्रकाशन कई संकेत देता है।

हालांकि समर्थकों का तर्क है कि बड़े सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों के पारिवारिक आयोजनों को कवरेज मिलना असामान्य नहीं है। लेकिन सवाल फिर भी बना हुआ है—क्या यह खबर थी या निजी आयोजन का सार्वजनिक प्रदर्शन?

मूल खबर…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन