Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

जागरण डिजिटल में वॉक इन इंटरव्यू, ज़ी मीडिया को चाहिए पॉलिटिकल रिपोर्टर!

मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। ‘जागरण समूह’ की डिजिटल शाखा ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) और ‘ज़ी मीडिया’ (Zee Media) ने विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है।


जागरण न्यू मीडिया में सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर के पद

जागरण न्यू मीडिया ने हिंदी कंटेंट राइटर के लिए सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन नियुक्तियों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन 25 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।

स्थान: जागरण न्यू मीडिया कार्यालय, 20वीं मंज़िल, WTT टावर, नोएडा- समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

पद और योग्यता:

  • सब एडिटर: 1–3 साल का अनुभव
  • सीनियर सब एडिटर: 3–5 साल का अनुभव
  • मंगल टाइपिंग का ज्ञान, अच्छी न्यूज़ सेंस और ग्रेजुएशन अनिवार्य
  • उम्मीदवारों को अपडेटेड रिज़्यूमे और लैपटॉप साथ लाना होगा

इन पदों पर भर्ती रियल टाइम, हाइपरलोकल और एस्ट्रोलॉजी बीट्स के लिए की जा रही है।


दूसरी ओर, ज़ी मीडिया ने तमिलनाडु में अपने चैनल ज़ी न्यूज़ के लिए पॉलिटिकल रिपोर्टर की भर्ती निकाली है। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास 4 से 9 साल का अनुभव होना जरूरी है।

योग्यता और आवश्यकताएं:

  • तमिलनाडु की राजनीति की गहरी समझ
  • तमिल भाषा में उत्कृष्ट पकड़ और अंग्रेज़ी/हिंदी का अच्छा ज्ञान
  • राजनीतिक दलों, नेताओं और सरकारी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की क्षमता

इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक कर अप्लाई कर सकते हैं- भड़ासJOBS

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन