Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

संघ-भाजपा ने जैन हवाला केस के आरोपियों को बनवा दिया राज्यपाल! वरिष्ठ पत्रकार ने मांगा इस्तीफ़ा

वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण ने नैतिक आधार पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ और केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ़ खान से इस्तीफ़े की माँग की….

विक्रम सिंह चौहान-

मुझे संघी गैंग को लताड़ने का ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा फार्मूला ही सबसे बेस्ट लगता है. कुछ दिन पहले महुआ मोइत्रा ने बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को निशाने पर लिया था. उन्होंने दावा किया था कि राजभवन में धनखड़ ने अपने रिश्तेदारों, अपने गांव के लोगों और परिचितों की नियुक्ति किया है.

महुआ मोइत्रा ने सबके नाम सहित एक सूची ट्विटर पर साझा की थीं, जिसका जवाब बीजेपी आज तक दे नहीं पाई है. ..और आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने संघ के प्यादे माने जाने वाले इस राज्यपाल को ‘करप्टेड मैन’ यानि भ्रष्ट व्यक्ति कह दिया. उन्होंने कहा कि धनखड़ का नाम 1996 हवाला जैन मामले की चार्जशीट में था.

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार को हवाला जैन मामले का पता नहीं है तो मैं खुद कहती हूं कि चार्जशीट निकालिए…उस चार्जशीट में उनका नाम था कि नहीं था?

ममता ने सीधे केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले आपने उसे मैनेज किया फिर कोर्ट केस हुआ..और अभी तक उस कोर्ट केस का फैसला नहीं हुआ है. बताया जा रहा है इस मामले में धनखड़ चुपचाप स्टे लेकर बैठे हैं. ममता ने कहा कि इस मामले में पीआईएल भी दाखिल की गई और अभी भी वह लंबित है.

ममता और महुआ जिस तरह से राज्यपाल के पद पर बैठे संघ के इस आदमी पर अटैक कर रही हैं वही सही तरीका है इस संवैधानिक पद की गरिमा बचाने के लिए.

मोदी ने संघ के निठल्लों को राज्यपाल पद बांट दिया है और संविधान के विपरीत जाकर ये संघ का एजेंडा सभी राज्यों में लागू कर रहे हैं. दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री चुप हैं, लेकिन ममता और महुआ चुप नहीं बैठी हैं.

ममता के इस आरोप के बाद एक बार फिर राजभवन से लेकर दिल्ली तक भूचाल आ गया है. ममता को जनमत हासिल है और जनमत का कैसे इस्तेमाल करना चाहिए ये बंगाल की शेरनी ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा को अच्छे से आता है.


सौमित्र रॉय-

बंगाल के गवर्नर जगदीप धनकड़ पर जैन हवाला मामले में शिकंजा कस रहा है। 1993 में इस मामले का भंडाफोड़ करने वाले विनीत नारायण ने ख़ुद ममता बनर्जी के आरोपों को सही माना है।

हवाला के साथ भ्रष्टाचार और आतंकवाद के गहरे संबंधों को सभी सरकारी जांच एजेंसियों ने माना है।

खबर है कि इस्तीफ़े पर बढ़ रहे दबाव के चलते कल तक बंगाल को तोड़ने की कोशिश कर रहे लाट साहेब आज ख़ुद ही टूट रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन