Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

जमशेदपुर में वरिष्ठ पत्रकार डीएनएस नीरज का निधन

जमशेदपुर : यहां से प्रकाशित कई अखबारों में संपादक और वरिष्ठ पदों पर रह चुके ध्रुवनारायण सिंह नीरज (डीएनएस) का रविवार 29 मार्च को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 58 साल के थे। देर शाम भुइयांडीह स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों  के अलावा में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी शामिल हुए। डीएनएस अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं।

रविवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे गाढ़ाबासा केबुल बस्ती स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ा। उन्हें टीएमएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही निधन हो गया।  प्रभात खबर से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले नीरज की पहचान एक तेज -तर्रार पत्रकार के रूप में थी। उन्होंने जमशेदपुर के प्रभात खबर, इस्पात मेल, न्यू इस्पात मेल, उत्कल मेल में संपादक तथा दैनिक आज, उदितवाणी एवं हिन्दुस्तान समेत कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभायी।

उन्होंने कई शिक्षण संस्थानों में भी अपना योगदान दिया था। जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज, केएमपीएम कॉलेज और गुरुनानक इंटर कॉलेज में योगदान दिया। इसके अतिरिक्त हिंदी की कई किताबें भी उन्होंने लिखी थी। पत्रकारिता, शिक्षण कार्य और साहित्य के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान थी। प्रभात खबर परिवार एवं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि हमारे बीच से एक ऐसा साथी बिछुड़ गया है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन