Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान ने निजी बैंक के खिलाफ छाप दी फर्जी खबर, संपादक व पत्रकार पर कार्रवाई को एसपी को तहरीर

देश के प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान ने उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के बीसलपुर के एक निजी बैंक के विरुद्ध अमानत में खयानत को लेकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की फर्जी खबर छाप दी। संस्था के स्वामी ने पुलिस अधीक्षक को हिंदुस्तान की बरेली यूनिट के संपादक और बीसलपुर तहसील के पत्रकार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

कस्बा बीसलपुर के डिग्री कॉलेज रोड स्थित दुगीपुर बड़गवां निवासी सुरेश बाबू शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि वह जन सवेरा निधि लिमिटेड का स्वामी है। दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान के 1 दिसंबर के पीलीभीत संस्करण में पेज नंबर 5 पर “अमानत में खयानत का सात पर केस दर्ज” शीर्षक के नाम से खबर को प्रकाशित किया गया, जिसमें हिंदुस्तान समाचार पत्र के बरेली यूनिट के संपादक व बीसलपुर तहसील के संवाददाता पातीराम गंगवार ने धोखाधड़ी करके गलत एवं झूठा समाचार उसकी संस्था के विरुद्ध प्रकाशित किया है, जिसे क्षेत्र के लोगों ने पढ़ा और उसकी संस्था को असम्मान व हेय की दृष्टि से देखते हुए उससे फोन से वार्ता की, जिससे उसकी व उसकी संस्था की छवि धूमिल हुई है।

उसकी संस्था जनसवेरा निधि द्वारा किसी प्रकार का कोई धन गबन आदि का विवाद नहीं है और ना ही उसके विरूद्ध कोई अभियोग दर्ज है। ऐसी स्थिति में हिंदुस्तान समाचार पत्र बरेली के संपादक व पत्रकार द्वारा झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप व मान प्रतिष्ठा को धूमिल करने को लेकर कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से फरियाद की कि संपादक व पत्रकार के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए थाना बीसलपुर को आदेशित किया जाए।

इस मामले में पीड़ित सुरेश बाबू शर्मा का कहना है कि उन्होंने फर्जी खबर की समाचार पत्र के संपादक से भी शिकायत की लेकिन ना तो समाचार का खंडन प्रकाशित हुआ और ना ही अन्य कोई कार्रवाई उनके स्तर से की गई। तब मामले में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को ट्विटर पर शिकायत की गई। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली अविनाश चंद्र ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पीलीभीत पुलिस को निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने बीसलपुर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले में कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन