Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वाशिंद्र मिश्र का लखनऊ डेरा, जनतंत्र टीवी में हुआ कोरोना!

जनतंत्र टीवी को काफी समय से वाशिंद्र मिश्र देख रहे हैं जो कभी जी ग्रुप में यूपी के चैनल हेड हुआ करते थे. कोरोना और लाकडाउन की अवधि में वाशिंद्र मिश्र जनतंत्र चैनल को अंजलि पोखरियाल के हवाले कर लखनऊ स्थित अपने घर बैठ गए.

सूत्रों का कहना है कि वाशिंद्र की अनुपस्थिति में अंजलि ने कार्यवाहक एडिटर इन चीफ के अधिकार के तहत कर्मियों पर आफिस आकर काम करने का लगातार दबाव डाला. इसके चलते यहां कोरोना पाजिटिव का एक केस मिला. आउटपुट की एक लड़की का कोरोना टेस्ट जब पाजिटिव आया तो उसे होम क्वारंटीन किया गया.

कोरोना के इतने बुरे हालात में भी जनतंत्र के स्टाफ को एक साथ आफिस बुलाया जाता है. अगर कोई छुट्टी मांगता है तो एसाइनमेंट हेड व कार्यवाहक चैनल हेड अंजलि पोखरियाल सीधे बोल देती हैं- घर बैठ जाओ, हमेशा के लिए.

इस चैनल में कुछ लोग फीवर में भी काम किए. ये लोग इस डर से आफिस आते रहे कि कहीं नौकरी न चली जाए. चैनल में मीडियाकर्मियों को काफी परेशान किया जा रहा है. अभी भी ऑफिस में कई सारे लोगों की तबीयत खराब है लेकिन बावजूद उसके उन सभी को जबरन ऑफिस बुलाया जा रहा है. वाशिंद मिश्रा लखनऊ हैं इसलिए उनसे कोई कुछ अनुरोध कर नहीं सकता. ऐसे में अंजलि की तानाशाही चरम पर है. एचआर बस यहां नाम का है जिसे कठपुतली कहा जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन