Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जौनपुर एसपी की कार्यशैली से नाराज पत्रकारों ने सामूहिक रूप से पुलिस का व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ा!

जौनपुर। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली को लेकर स्थानीय पत्रकारों में नाराजगी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, कई पत्रकारों ने पुलिस विभाग द्वारा संचालित आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप को सामूहिक रूप से छोड़ दिया है।

पत्रकारों का आरोप है कि किसी भी घटना या महत्वपूर्ण मामले में समय पर अधिकृत बाइट और जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे समाचार संकलन में कठिनाई हो रही है। उनका कहना है कि पहले की तुलना में संवाद और समन्वय में कमी आई है।

बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर कुछ पत्रकारों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है और पुलिस अधीक्षक से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मीडिया और पुलिस के बीच संवाद की यह खाई आने वाले दिनों में किस तरह पाटी जाएगी, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

देखें व्हाट्सएप ग्रुप के कुछ स्क्रीनशॉट…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन