Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जयंत कुमार रंगारी और प्रियंका कौशल के बारे में सूचनाएं

अंतागढ़ मीडिया क्लब का गठन, जयंत कुमार रंगारी बने अध्यक्ष

अंतागढ़ : लंबे समय से अंतागढ़ के स्थानीय पत्रकार अपना लोकल संगठन स्थापित करना चाह रहा था,जिसे आज दशहरा के अवसर में अंतिम रूप रेखा देकर जयंत कुमार रंगारी को अंतागढ़ मीडिया क्लब का अध्यक्ष बनाया गया, जयंत लंबे से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हुए है,जयंत अभी कांकेर जिले के दूरदर्शन के संवाददाता है,इसी क्रम में सागर चंदे को उपाध्यक्ष/ कोषाध्यक्ष, तरुण रामटेके को महासचिव ,परवेज़ खान को संरक्षक और हेमंत को प्रमुख सलाहकार बनाया गया है…

छत्तीसगढ़ की पत्रकार प्रियंका कौशल को मिला अचीवमेंट एंड एक्सीलेंस अवार्ड

माउंट आबू : छत्तीसगढ़ की पत्रकार प्रियंका कौशल को सकारात्मक पत्रकारिता के लिए अचीवमेंट एंड एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया है। ब्रह्माकुमारीज के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू में आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्य प्रशासिका दादी जानकी, जनरल सेक्रेटरी बीके मृयुंजय ने प्रदान किया। प्रियंका पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मानव तस्करी विषय पर उनकी दो किताबें प्रकाशित हो चुकी है।

ट्रांसजेंडर पर्सन और लैंगिग समानता जैसे विषयों पर सतत कार्य करने के लिए उन्हें चार बार लाडली मीडिया अवार्ड भी मिल चुका है। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने भी उन्हें उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार सम्मान से भी नवाजा है। उन्हें किरण बेदी के हाथों स्त्री शक्ति सम्मान भी मिला है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन