Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जेटली जी अरनब गोस्वामी समेत मीडिया के सारे बड़ों को ENGAGE रखते हैं, निर्देशित करते हैं और काफ़ी हद तक कंट्रोल करते हैं!

Sheetal P Singh : जेटली जी बनाम केजरीवाल। “जेटली” जी से मुक़ाबिल होना बहुत बड़े ताने बाने की माँग करता है! सुधांशु मित्तल / विजय गोयल ग्रुप एक ज़माने से जेटली जी की कृपा से राजनीति में (बीजेपी की ) होते हुए राजनीति से बाहर है। ललित मोदी ने मुझे दिये इंटरव्यू में क्रिकेट जगत के घोटाले के सारे मामले ( उनसे संबंधित) के पीछे जेटली के होने को बताया था।

दिल्ली में कीर्ति आज़ाद बिशन सिंह बेदी आदि अनवरत डी डी सी ए के मामलों में भारी भ्रष्टाचार की शिकायतें करते रहे हैं जहाँ जेटली जी को लाभार्थी बताया जाता है। राजनाथ सिंह के पुत्र के बारे में मोदी जी की सरकार बनते ही जो अफ़वाह फैलीं थीं उसके स्त्रोत जेटली थे । ऐसा राजनाथ जी ने अपने हर अंतरंग से कहा। सुषमा स्वराज के वध के लिये “ललित गेट” जेटली जी की उत्पत्ति था ऐसा लीक महासचिव स्तर तक बीजेपी में आम था/है।

 

जेटली जी अरनब गोस्वामी समेत मीडिया के सारे बड़ों को engage रखते हैं, निर्देशित करते हैं और काफ़ी हद तक कंट्रोल करते हैं, यह स्वीकृत तथ्य है। हालाँकि वे राज्यसभा के रास्ते संसद में रहे पर हमेशा अव्वल पदों पर रहे और देश में न्यायपालिका का ध्वंस करने के लिये लोग उन्हे हंसराज भारद्वाज से बड़ा गुनहगार मानते हैं (दोनों ही तमाम मीडियाकर हाईकोर्ट जजों के चयन के ज़िम्मेदार रहे हैं)।

जेटली ने फ़िलहाल मुरथल के ढाबे के गोभी/आलू के पराँठों का शौक़ त्याग दिया है क्योंकि उन्होंने बैरियाट्रिक सर्जरी करा ली है! वे करीब छ: फ़ुट लम्बे हैं जबकि केजरीवाल कुल पांच फ़ुट चार इंच हैं पर मुक़ाबला शुरू हो चुका है..

वरिष्ठ पत्रकार और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट शीतल पी. सिंह के फेसबुक वॉल से.

इन्हें भी पढ़ें>

 

सीबीआई का कांग्रेस से भी भयंकर दुरुपयोग कर रही है मोदी सरकार, जानिए पूरा सच…

xxx

PB / YY और जनलोकपाल

xxx

वाशिंगटन पोस्ट की महिला पत्रकार का खुलासा- मोदी सरकार ने विदेशी मीडिया को पटाने के लिए पीआर कंपनियों को पीछे लगाया

xxx

इंग्लैंड में मोदी : भारतीय मीडिया कुछ तो छुपा रहा है…

xxx

आईबीएन7 के संपादक सुमित अवस्थी को दूसरे पत्रकार ने ‘CERTIFIED MODIFIED JOURNO’ करार दिया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन